Monday 16 January 2017

एक रही।

06:44


न जाने किन राहों में चलते-चलते, खो गए हैं हम
इन गुलशन तन्हाइयों के बीच, सपनें सो गए हैं अब। 

दिलों की है ये दास्तान, 
सब नसीब का है कारोबार 
इन्ही गुमशुदा राहों में 
ज़िन्दगी से आँखें हुई थीं चार। 

झाँका था उस समय जब हमने दीवार के उस पार,
दिखे कुछ बिखरे हुए सपने,
कुछ धुंधली-धुंधली यादें,
कुछ महोब्बत के दो पल, ज़ार-ज़ार।

इस कचरे के ढेर में, इस नापाक समुन्दर में 
दिखा था एक राही, अपनी राह बनाता हुआ; 
भटका एक बेचारा, ज़िन्दगी के गीत गुनगुनाता हुआ। 

कुछ सपनों को समेटके, कुछ यादों को भुला के, 
मोहब्बत के पाठ पढता हुआ। 

जेबें खली थीं उसकी 
मगर मुठ्ठी थी बंद,
आँखें थीं थकी-हारी,
पर झलका रहीं थीं उमंग।  

खोज में कुछ पाने की निकला था ये राही,
कुछ सपने पूरे करने निकला था ये राही। 

न जाने कैसे इस मोड़ पर ला खड़ा किया ज़िन्दगी ने उसे 
जहां खुद की पहचान भूल, वो खुदा से पूछ रहा था,

या अल्ला! ये क्या हुआ है मुझे!
क्यों अपना आशियाना छोड़, इन गलियों में भटक रहा हूँ। 
न जाने क्या पाने के लिए दीवारों में सर पटक रहा हूँ। 

सुनकर उसकी पुकार, देवताओं ने दिया उसे जवाब,
ऐ मूर्ख! तू है मेरी औलाद, क्यों निकला तू इन राहों में 
गुलशन था तेरा जीवन, क्यों निकला तू इन गलियों, इन चौबारों में। 


बहुत देखे तूने सुख, शायद यही था तेरे नसीब को मंज़ूर 
बहुत देखे तूने सुख, शायद यही था तेरे नसीब को मंज़ूर,
थोड़ा गम का प्याला चख, ले ज़िन्दगी का तू मज़ा 
दो दिन की बात है, हंसकर काट ले ये सज़ा। 

बादलों के बीच से एक आवाज़ चीख़ की आई, 
छाती से होते हुए उसके दिल में जा समाई। 

"जी हुज़ूर", कहकर वो बढ़ चला उसी राह में;
खो गई थी उसकी पहचान,
भूल चूका था वो सारे गम;
बस आखों में थे कुछ सपने, 
व दिल में थी जीने की उमंग 
व दिल में थी जीने की उमंग 
व दिल में थी जीने की उमंग।

                                                                                                   ~Varia



Friday 13 January 2017

जय जवान।

09:42
thank you. 

सरहद पर 
कभी ठंड में 
कभी चिचिलाती धुप में 
इस देश को छाँव करता है 
मेरे देश का जवान कुछ ऐसा है। 

खुद के त्यौहार कुर्बान करके 
दुश्मन के अड्डे तबाह करके 
वो सीमाओं की सुरक्षा करता है 
मेरे देश का जवान कुछ ऐसा है। 

बेख़बर कार्तिक-फाल्गुन के 
बमों की आकाशबाज़ी 
व ख़ून की होली वो खेलता है 
मेरे देश का जवान कुछ ऐसा है। 

खुदके कपड़े एक-रंगा कर 
परिवार अपना बेरंगा कर 
इस देश को सतरंगा रंगता है 
मेरे देश का जवान कुछ ऐसा है। 

अपनी नींदे भुला के 
बिना पलक झपकाए 
जिसको तैनात देख,
दुश्मन दबे पैर भग जाए।  

कभी पिता, कभी पति,
कभी भाई, कभी बंधु ;

कभी ममता के आँचल में 
कभी भारत की मिट्टी में जो सोता है 
इस देश का जवान कुछ ऐसा है
मेरे देश का जवान कुछ ऐसा है

~Varia 


About Us

Recent

Random